जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार की ओर से जमशेदपुर के सिद्दगोड़ा टाउन हॉल में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के स्वास्थ्य आपदा एवं खाद्य मंत्री बना गुप्ता सहित जिले के उपायुक्त,एसएसपी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के 30 लाभुवको के बीच लाखो की परिसंपत्ति का वितरण किया गया साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित की गई। इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है ग्लेशियर टूटने से डूब के आशंका बढ़ गई है जलवायु असंतुलित होने के करण मौसम में भी अकारण परिवर्तन हो रहा है कहीं ज्यादा बरसात तो कहीं नहीं के बराबर बरसात हो रही है इसे लेकर झारखंड में बरसात का पानी को संचय करने पर जोर दिया जा रहा है वहीं उन्होंने अभी कहा कि आदिवासी समुदाय जल जंगल जमीन की पूजा करते हैं यही कारण है कि वह हर कठिन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है।
वहीं उपायुक्त अन्नय मित्तल ने भी विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा की झारखंड सरकार ने अपनी कई महत्वपूर्ण योजनाओं के तहत लोगों के विकास पर कार्य कर रही है इसलिए सरकार की योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठाएं इसी के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया जा रहा है ताकि लोग रोजगार के साथ स्वालंबी बने।





