सरायकेला : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, राज्य ईकाई के आह्वावन पर जिले के मनरेगा कर्मचारी 19वें दिन भी जिला समाहरणालय के सामने हड़ताल पर डटे रहे। संघ का एक सूत्री माँग स्थायीकरण एवम वेतनमान है। जिला अध्यक्ष शंकर सतपति ने कहा कि झारखंड सरकार जब तक माँगो को पुरा नहीं करती है तबतक मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बने रहेंगे। विदित हो कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से वृक्षारोपण कार्य बाधित हो गया है तथा जॉबकार्ड धारियों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है। माँगो की पूर्ति हेतु माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरन से संघ के प्रतिनिधि ने बुधवार को मुलाकत कर जल्द से माँग को पुरा करने हेतु अनुरोध किया।

धरना स्थल पर जिला अध्यक्ष शंकर सतपति, सचिव अनिल मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोज तियु, सबिता दिग्गी, सीतारानी मुर्मू, सुमित्रा बेसरा, मोदीराम, गुणाधर, ठाकुरा, राहुल आदि उपस्थित थे।





