
जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वर्गीय निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने लिए जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उलियान स्तिथ आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण की, जिसके उपरांत वे शहीद स्मारक स्थल पहुंचे जहां पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जिसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की आने वाली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद हम प्रत्येक घर में एक-एक लाख रुपए देने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदाओं से संपन्न राज्य है, लेकिन यहां से खनिज लेने के बाद उसकी राशि हमें नहीं दी जाती थी, काफी संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि अब राज्य सरकार भी अपनी खनिज संपदा के लिए पैसा वसूल कर सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए समय बहुत कम है और बहुत सारे काम वर्षों से लंबित पड़े हैं।
जिसमें कर्मचारियों का प्रमोशन और पेंशन की योजना है।पुलिस बहाली करनी है। 15- 20 दिनों के अंदर 5000 से अधिक सिपाहियो की बहाली शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द विधानसभा का चुनाव कर दिया जाए, ताकि किसी प्रकार हमारी इंडिया गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंके लेकिन उनकी मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे।





