
जमशेदपुर : वर्तमान में इंटरनेट और हर किसी के हाथो में मोबाइल की इस दुनिया में हर कार्य काफी आसानी से संपन्न हो जा रहा है ऐसे में आज भी लोग पोस्ट ऑफिस पर भरोसा रखे हुए है जो अचंबित करता है चाहे कोई जरूरी कागजात जो यह फिर कोई त्योहार में देश के किसी कोने में या फिर विदेश में रहने वाले अपनो को गिफ्ट देना हो, पोस्ट के माध्यम से ही भेजे जा रहे है। ऐसे में कुछ दिन बाद 19 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षा बंधन है और बहन भाई को राखी ना बांधे ये हो नही सकता, इसे लेकर जमशेदपुर पोस्ट ऑफिस ने राखी का लिफाफा मात्र 10 रुपए में उपलब्ध करा रही जिसके प्रति भाई बहनों का रुझान ऐसा था की एक सप्ताह में ही 500 लिफाफा समाप्त हो गई लोगो के मांग को देखते हुए अब और मांगने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस के वरीय डाक पाल शंकर कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान स्तिथि के दौरान एक समय ऐसा आया था की लोग डाक का उपयोग करना ही छोड़ दिए थे लेकिन दुबारा लोगो का विश्वास और रुझान पोस्ट ऑफिस पर बढ़ा है।
यही कारण है की रक्षा बंधन को लिए लिफाफा खत्म हो चुका है. वही विदेश में रहने वाले भाई बहन के लिए राखी और गिफ्ट डाक के मध्यम से भेज रहे है जो एक सप्ताह में विदेश के लिए लगभग 100 और देश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगभग 500 पार्सल बुकिंग किया जा चुका है जो अपने परंपरा और विरासत बचाने का एक अच्छा संदेश है।





