
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सुपर बॉयस क्लब मैदान के समीप 50 वर्षीय व्यक्ति की पत्थर से कुचकर हत्या कर दी वही पुलिस ने कुछ ही घंटो में हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। घटना के बारे में परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया की घटना स्थल के समीप खूंटी निवासी प्रतीक हंस किराए के मकान में पिछले 2 वर्ष से छिप कर रह रहा था,देर रात स्थानीय वासी तुरतन कंडुलना ,प्रतीक हंस के साथ उसके मकान में शराब का सेवन कर रहे थे उसी बीच तुरतन ने प्रतीक को बेरोजगार होने और काम करने के लिए समझाने का प्रयास किया जिससे प्रतीक अक्रोशित हो गया और सामने पड़े पत्थर से उसके सिर को कुचलकर हत्या कर दी और फरार हो गया.
जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को सबेरे में हुई और पुलिस को सूचना दी वही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए तकनीकी सेल की सहायता से आरोपी को सरायकेला से गिरफ्तार कर लिया है वहीं जिस तरह से वह छिप कर रह रहा था. इसे लेकर उसके अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है वहीं पुलिस शव की जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





