
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के एल.बी.एस.एम कॉलेज, ए.बी.एम कॉलेज एवं जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर के भूगोल विभाग के यूजी सेमेस्टर 6 के विधार्थी बुधवार दिनांक 07अगस्त 2024 को चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए पूरी रवाना हुए। प्रोफेसर ऋतु, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉ. सुरभी सिन्हा, डॉ आलोक कुमार चौबे, प्रोफेसर सोनम वर्मा के नेतृत्व में 70 विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण में गए जिसमें एल.बी.एस. एम कॉलेज के 39, वर्कर्स कॉलेज के 15 एवं ए. बी.एम कॉलेज के 16 विद्यार्थी शामिल हुए। भूगोल विषय में शैक्षणिक भ्रमण पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसमें छात्र कक्षा की चार-दीवारी के साथ-साथ बाहर जाकर भौतिक स्थल पर प्रेक्षण करना भी सीखते हैं जिससे उस भूभाग की वास्तविक समझ विकसित होती है और उनका व्यक्तित्व विकास होता है।
इस भ्रमण में बच्चों को कोणार्क सूर्य मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, उदयगिरि एवं खंडगिरि, नंदन कानन जूलॉजिकल उद्यान इत्यादि का दौरा कराया जाएगा। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों को प्राचीन मंदिरों का इतिहास , भौगोलिक स्थिति ,वास्तुकला, परंपरा एवं जीवन शैली के बारे में बताया जाएगा।





