Advertisements
Advertisement

जमशेदपुर : सावन के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न महिला संस्थाओं की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में महिला यदुवंशी समाज जमशेदपुर की ओर से गोलमुरी सी डब्लू ए क्लब में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें समाज की ओर से महिलाओं के बीच चूड़ी सिंदूर बिंदी आदि देकर पति की लंबी आयु एवं सावन की शुभकामनाएं दी।
वही अंग वस्त्र पहनाकर उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया इसके पश्चात रंगारंग कार्यक्रम के प्रस्तुति देकर महिलाओं ने जम कर थिरके। इधर साकची जीवा होटल में भी महिलाओं के एक मंडली ने सावन महोत्सव मनाया जिसमें इनके द्वारा गीत संगीत और कैट वॉक कर अपनी जलवा बिखेरी।





