Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बैंक लॉकर से करीब 30 लाख रुपये के सोने की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आजाद नगर पुलिस ने इस मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा की चाकुलिया शाखा में तैनात क्लर्क शत्रुघन कुमार को गिरफ्तार किया है.
Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी क्लर्क ने बैंक के लॉकर से सोने की चोरी की थी. गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. आजाद नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक से जुड़े अन्य दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी की इस घटना में और कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं था. पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.
Advertisement




