सरायकेला / (संजीव मेहता) : आदित्यपुर 2 के एलआईजी में चल रहे श्रीश्री 1008 बालाजी हनुमान मंदिर का त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आज पूर्णाहुति कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के प्रधान आचार्य डाॅ० रमेश कुमार उपाध्याय एवं चार सहायक आचार्यों के वैदिक मंत्रों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण में सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज दैनिक पूजन, आवाहित देवी- देवताओं के पूजन के साथ हनुमान जी की नवनिर्मित प्रतिमा के 108 कलश के जल से महाभिषेक करने के बाद वैदिक विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न किया गया।
₹. सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा हवन करने के बाद पूर्णाहुति का किया गया। अमन ओझा एवं उनके मंडली के द्वारा संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया, एवं आशुतोष तिवारी एवं आशु मंडली द्वारा जागरण एवं भजन किया गया। प्रसाद वितरण एवं भोग वितरण में हजारों लोगों ने भाग लिया। यजमान राजकुमार सिंह, प्रेम लता, अमित सिंह, पूजा, रियान सिंह राजपूत, संजय सिंह, बबीता, शशि सिंह, ज्योति, श्वेता, मानवेन्द्र, जगमोहन सिहं, कृष्णा पाण्डेय आदि ने भक्ति भाव से पूजन किया।