Saraikela (संजीव मेहता) : नागरिक समन्वय समिति, सरायकेला खरसावां का 11वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक केन्द्रीय अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में जे एस टावर, आदित्यपुर में 11 पौण्ड का केक काट कर मनाया गया. इस अवसर पर समिति के महासचिव अजीत कुमार के द्वारा विगत एक वर्ष का समिति के कार्यकाल की विवरणी प्रस्तुत किया गया.
महासचिव अजीत कुमार ने जनहित में और अधिक उत्साह से काम करने की आवश्यकता बताई. कोषाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. समिति के आदित्यपुर मण्डल अध्यक्ष निरंजन मिश्रा द्वारा विगत छठ पूजा के दौरान नदी में डुब रहे युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की गई तथा आगामी 26 जनवरी 2026 को समिति की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया.

समिति द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2025 दिन रविवार को गौरी घाट सतवहनी गम्हरिया में पारिवारिक मिलन -सह-वन भोज कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर समिति के वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, जगदेव प्रसाद, उमेश दूबे, जगदेव प्रसाद, गम्हरिया मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, अशोक कुमार सिंह, सकल देव यादव, रतन सिंह, जितेन्द्र रजक, महिला कोषांग अध्यक्ष सुमन राय, संरक्षिका शशि प्रभा सिंह, प्रो जयश्री मौर्य, सेवा निवृत्त डीएसपी राकेश मोहन सिन्हा, जय बहादुर सिंह, संजय सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.






