जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने जुगसलाई और सोनारी में हुए चोरी की घटना का उद्वेदन करते हुए सोनार सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों घटनाओं के बारे में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि पहली घटना 12 नवंबर को सोनारी थानाअंतर्गत आदर्श नगर फेस 4 निवासी सीताराम चौधरी के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कीमती जेवरातों की चोरी कर ली गई थी।
वहीं दूसरी घटना 6 दिसंबर को जुगसलाई थाना क्षेत्र के डिकोस्टा रोड के मैडोना फ्लैट निवासी CA नवीन गोयल के बंद घर में चोरी घटना घटित हुई थी। घटना के समय प्रवीण गोयल उसी फ्लैट के निचले तल्ले में पूरे परिवार के साथ थे ,इसी बीच दिन में ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया और कमरे में रखें नगद और लाखों के जेवरातों की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की। इस क्रम में क्षेत्र के लगभग 60 से ज्यादा सीसीटीवी की मॉनिटरिंग की गई इसके अलावा मानवीय सूत्रों का भी सहारा लिया गया, जिसके बाद सोनारी के रहने वाले मुख्य अभियुक्त शिवा महानंद की संलिप्तता सामने आई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके साथ विजय प्रसाद भी शामिल था।

उसने यह भी जानकारी दी की चोरी की जेवरात को बिक्री करने में प्रदीप सागर नामक युवक ने साथ दिया और सोनारी नया लाइन बाजार में अवस्थित देवचंद ज्वेलर्स के राहुल वर्मा ने सभी चोरी के जेवरात को खरीदी थी। जिसके बाद दोनों घटनाओं में चोरी की गई जेवरातों को बरामद कर लिया गया जिसकी कीमत 10 से 40 लाख रुपए है। वहीं अभियुक्त शिवा महानंद ने चोरी करने के बारे में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने शादी की थी और उसके बाद उसकी मां की मौत हो गई जिससे वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था, उसी वजह से वह अकेले ही बंद घरों की रेकी कर अपने साथी के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने लगा। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने आम लोगों और सोनार दुकान के मालिकों को चेतावनी दी है की किसी भी तरह के जेवरातों को अपने पास रखने या खरीदने से पूर्व पूरी तरह जांच कर ले अन्यथा पकड़े जाने पर चोरी में शामिल अभियुक्त के साथ उन पर भी उसी धारा के तहत कार्रवाई होगी। फिलहाल गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




