जादूगोड़ा : जादूगोड़ा की सामाजिक व धार्मिक संस्था मां तारा काली मंदिर कमिटी के अध्यक्ष टिक्की मुखी जादूगोड़ा मुक्ति धाम में स्थित मां तारा काली मंदिर में आगमी 28 मार्च को चैत अमावस्या के मौके पर मां तारा की 10 महाविद्या की पूजा धूम_ धाम से करने की लेकर पूरी ताकत झोंक दी हैं व तैयारी अंतिम चरण पर पर है। कार्यक्रम से पूर्व मंदिर की रंग_ रोगन व विद्युत सज्जा से सजाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। मां तारा काली मंदिर कमिटी के अध्यक्ष टिक्की मुखी कहते कि इस बार मुख्य आकर्षण रहेगा कि मां तारा की 10 महाविद्या की पूजा , बगुला मुखी का हवन, घट स्थापना , 108 हवन का दीया।।

उन्होंने आगे कहा कि महाभोग का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ेगी वहीं क्षेत्र की जनता भी मां तारा काली मंदिर का दर्शन कर सकेंगे। यहां बताते चले कि बीते 15 सालो से जादूगोड़ा मुक्ति धाम में मां तारा काली पूजा होते आ रही है, जिसमें यूसिल प्रबंधन की भी अहम भूमिका सहयोग के तौर पर रहती है। कमेटी के अध्यक्ष टिक्की मुखी ने कहा कि पश्चिम बंगाल वीरभूम में स्थित तारा पीठ में कमिटी के लोग नहीं पहुंच पाए जिसको लेकर जादूगोड़ा मुक्तिधाम में ही मां तारा पीठ की स्थापना की गई। क्षेत्र के विकास को जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन ने उठा रखी हैं व सुविधा में मुहैया कराती हैं।
कमिटी पर एक नजर
जादूगोड़ा : इस कमिटी में अध्यक्ष टिक्की मुखी, लोलिन मुखी,अशोक सिंह, राजेश शर्मा, अमित सिंह, अनिल सिंह, मृणाल महतो,शंकर भक्त को शामिल की गई हैं।
मां तारा की पूजा की जिम्मेदारी
जादूगोड़ा : आगामी 28 मार्च को मां तारा की पूजा की जिम्मेदारी जादूगोड़ा के मुख्य पुजारी श्री मजूमदार,गीनू राम सोरेन, गांधी कर्मकार( तांत्रिक पुजारी) को सौंपी गई है।




