जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज में आज डाक योजनाओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रोo विनोद कुमार के अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर भारतीय डाक विभाग जमशेदपुर पश्चिम अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक श्री राजकिशोर दास उपस्थित थे। श्री दास ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में जागरूकता नहीं होने कारण डाक विभाग के अनेक लाभप्रद योजनाओं का फायदा नहीं उठा पाते है।

अब भारतीय डाक विभाग के निर्देश पर पोस्ट ऑफिस के अधिकारी और कर्मचारी लोगों के बीच जा रहे है। पोस्ट ऑफिस के द्वारा विभिन्न बचत योजना, बीमा योजना इत्यादि स्कीम जो बैंकों एवं अन्य बीमा कंपनियों की तुलना ने ज्यादा लाभ व सुरक्षा की गारंटी देता है। कार्यक्रम के संयोजक और कॉलेज के बर्सर डॉ विजय प्रकाश ने संचालन किया। डाक विभाग के विनय केशरी, पुष्पेंद्र कुमार, एवं निशांत कुमार ने पी पी टी के माध्यम से पोस्टल स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम में प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो संतोष राम, डॉ कमलेंदु, डॉ स्वीकृति, डॉ सुष्मिता धारा, डाo शबनम परवीन, डॉ मौसमी पॉल, प्रो ऋतु, डॉ जया कच्छप के साथ साथ सभी शिक्षक , शिक्षकेत्तर कर्मचारी शिकेटर एवं विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन विनय केशरी ने किया।






