Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला खरसावां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाई जा रही नशे की खेती को विराम देने के अभियान में करीब 15 एकड़ भूमि पर लगी अवैध अफीम की खेती विनष्ट किया गया है. यह जानकारी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने दी. उन्होंने बताया कि यह अभी सरायकेला खरसावां जिले में अफीम की खेती के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा, साथ ही ग्रामीणों को इस नशे की खेती के विरुद्ध जागरूक करने का अभियान भी चल रहा है।

15 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया जिनकी विवरणी निम्न प्रकार है चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में थाना प्रभारी चौका एवं एसएसबी मतकमडीह की कंपनी के साथ ग्राम पोड़ोकोचा, हाथीकोचा में करीब 03 एकड़ अवैध अफीम की खेती का विनष्ट किया गया है. ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तूता में करीब 1.5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया है. इसके अलावा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर कुचाई थाना और दलभंगा ओ0पी0 क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा अरूवां, इचाडीह, तिरपंडीह एवं जराटोला में ग्रामीणो के द्वारा स्वयं करीब 7.5 एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया. साथ ही ईचागढ़ थानांतर्गत ग्राम बुरुहातू, तूता, शंकराडीह एवं गुडमा में ग्रामीणो के द्वारा लगभग 3 एकड़ में लगे अवैध अफीम को विनिष्ट किया गया है.




