जमशेदपुर: जामशेदपुर शहर में दो विभिन्न संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें काशीडीह में ठाकुर प्यार सिंह ट्रस्ट की ओर से डीएसएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष स्थापना सप्ताह का आयोजन कर रही है ,इसके तहत इसका शुभारंभ रविवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर के साथ हुआ। जिसका उद्घाटन स्कूल के चेयर मैन दिलीप सिंह,डायरेक्टर सौगंध सिंह अन्य गणमान्य लोगों के उपस्थिति द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।इस मौके पर स्कूल के हेड सौगंध सिंह ने बताया कि इस शिविर में ब्लड प्रेशर,शुगर,वजन, नेत्र,हृदय,हड्डी एवं अन्य रोगों के लिए शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के द्वारा जांच की गई, जिसमें स्कूल के बच्चों के अलावा क्षेत्र के लोगों ने भी इसका लाभ उठाया इसका उद्देश्य बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के साथ उनका शरीर स्वस्थ रहे इसके लिए स्कूल कटिबध है जिसमें लगभग 500 बच्चों की जांच की गई। वहीं 24 फरवरी को स्वास्थ्य रैली, 25 को स्वास्थ्य परिचर्चा एवं 26 फरवरी को रोबोटिक्स लैब का अनावरण किया जाएगा जो गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है ।
इधर गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा संस्थान की ओर से पहली बार नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नेपाली समाज के अलावा क्षेत्र के काफी संख्या में महिला पुरुष में बुजुर्ग अपने आंखों का जांच कराई। इसे लेकर नेपाली सेवा संस्थान के अध्यक्ष विजय कुमार दमाईं ने बताया कि समाज में कई ऐसे परिवार है जो काफी गरीब है और वे अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं कर पाते हैं, जिसमें आंखें इंसान के लिए काफी अनमोल है। इसी उद्देश्य से संस्थान के द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई।उन्होंने कहा कि आगे भी स्वास्थ्य संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।




