Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद में नकली दवाओं की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में दो आरोपियों गौरव भगत और श्रीराम उर्फ विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है.
Advertisement

जांच में सामने आया है कि स्किन रोगों में इस्तेमाल होने वाली बेटनोबेट जैसी क्रीम भी नकली तरीके से तैयार की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान करीब 2.30 करोड़ रुपये मूल्य का नकली दवा और कच्चा माल जब्त किया गया है. आरोपियों के नेटवर्क से उत्तर भारत के कई राज्यों में इन नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी. मामले में आगे की जांच जारी है.
Advertisement




