Saraikela (संजीव मेहता) : इन दिनों आदित्यपुर और जमशेदपुर के फुटपाथी दुकानदारों को महामहिम राष्ट्रपति के आगमन के नाम पर सड़कों के किनारे से हटाया जा रहा है. यह कार्य तो ठीक है लेकिन मेरा सुझाव है कि जिला प्रशासन को पहले जरूरतमंद दुकानदारों को पुनर्वासित करनी चाहिए थी.
इस कड़ाके की ठंड में उनकी रोजी रोटी छीन गई है जिससे उनके बाल बच्चों को पेट भरने की समस्या उत्पन्न हो गई है. यह कहना है मानवाधिकार सहायता संघ के जिला सचिव सत्य प्रकाश राय बिट्टू का. उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु जी के प्रथम बार एनआईटी आगमन पर सुरक्षा दृष्टिकोण से अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है.

यह सही है लेकिन इन गरीब ठेले वाले को पहले कहीं पुनर्वास कराया जाता तो बेहतर होता. उन्होंने आदित्यपुर नगर आयुक्त से अपील किया है कि इन गरीब ठेले वाले को कहीं पुनर्वास कराएं, चूंकि अभी महामहिम के आने में 12 दिन बचे हैं इस दौरान उनके घर के चूल्हे कैसे जलेंगे.




