Advertisements
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल MGM के नए अधीक्षक डॉ रमेश कुमार मन्धान ने शनिवार को पद ग्रहण किया। वे MGM कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग के प्रधानाध्यापक एवं विभागाध्यक्ष थे, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के द्वारा जारी आदेश में डॉ रविन्द्र कुमार को पद मुक्त करते हुए डॉ मन्धान को अस्पताल अधीक्षक का पदभार सौंपा है।
Advertisement

जिनका शनिवार को अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ नकुल चौधरी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। डॉ मंधान पूर्व ने भी 2 महीने के लिए 2019 में अस्पताल के अधीक्षक पद पर थे, वे 3 अगस्त से 18 अक्टूबर 2019 तक अपनी सेवा दी थी। एक बार फिर अधीक्षक के पदभार में रह कर सरकार के दिशा निर्देश में अस्पताल के व्यवस्था में सुधार करना उनकी प्राथमिकता होगी।
Advertisement




