
आदित्यपुर: ICSE में चंद्रयान इंस्टिट्यूट के दसवीं एवं 12वीं के छात्रों ने लहराया परचम। ICSE की ओर से सोमवार को 12वीं एवं 10वीं का परिणाम जारी किया गया। जिसमें चंद्रयान इंस्टिट्यूट के छात्र एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करके अपनी संस्थान की शान बढ़ाई है। यह सफलता संस्थान की योजना वृद्धि शिक्षा नीति का परिणाम है। चंद्रयान एक तरफ जहां प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी, तो दूसरी ओर बोर्ड एग्जामिनेशन पर भी उतना ही योजनाबद्ध तरीके से शिक्षा पर कार्य कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप चार वर्षों मे संस्थान ने छात्र छात्राओं के उत्कर्ष सफल परिणाम देने में कामयाबी हासिल किया है।छात्र छात्रांओ ने 90% से ऊपर मार्क्स लाकर सोमिल कुमार ने 95.4% अंक लाकर चंद्रयान इंस्टिट्यूट का नाम रोशन किया है ।
संस्थान के संस्थापक ने बताया यह सफलता हमारे इंस्टिट्यूट के प्रत्येक मेंबर्स को जाता है। जिन्होंने छात्र-छात्राओं को ग्रेड सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।




