संजीव मेहता / सरायकेला : झारखंड विधानसभा चुनाव में सरायकेला हॉट सीट बना हआ है सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी से जुड़े नेताओं की जोड़-तोड़ जारी है. इस बीच चंपाई सोरेन के करीबी और कुड़मी सेना।(टोटोमिक) के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इससे पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन को झटका लगा है. शुक्रवार देर रात रांची मुख्यमंत्री आवास में लालटू महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान मुख्यमंत्र हेमंत सोरेन ने लालटू महतो को झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालटू महतो को आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जीत सुनिश्चित करने को लेकर दिशा- निर्देश दिया है. लालटू महतो चंपाई सोरेन के करीबियों में से एक हैं और कुड़मी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष जो अब झामुम में शामिल हो गए है.




