रांची : बुधवार के अहले सुबह निरसा थाना क्षेत्र के चापापूर कोलियरी आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धसने से जहां एक लगभग 20 वर्षीय लड़के की कोयले से कुचल जाने से जान चली गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसमें उसकी कमर और पैर टूट गया । घटना सुबह के लगभग 6:00 बजे की है। हर दिन की तरह निरसा थाना परिसर से महज 500 मीटर पीछे की तरफ चल रहे चापापूर कोलयरी आउटसोर्सिंग में ठीक उसी के समानांतर चल रहे अवैध उत्खनन में लोग कोयला काटने पहुंचते हैं और अचानक चाल धसता है जिसमें दो लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं
निरसा के ताल बेड़िया निवासी एक शख्स जो गंभीर रूप से घायल होता है उसके सिर पर और कमर में चोट लगती है उसे उसके सहकर्मी खींच कर लेकर भाग जाते हैं वहीं दूसरी तरफ तालबेड़िया निवासी एक 20 वर्षीय लड़का बड़े-बड़े कोयले के चट्टान के भीतर फंस कर दब जाता है उसकी चपेट में आ जाता है उसकी लाश को निकाल नहीं पाते हैं और सब वहां से फरार हो जाते हैं घटना धीरे-धीरे आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैलती है और आसपास के लोग ग्रामीण सब उक्त खदान की तरफ जमा होने लगे । काफी मशक्कत के बाद कुछ ग्रामीणों ने उक्त मजदूर का शव जो कि कोयला के बड़े चट्टानों से दबा हुआ था

उसे काट कर तोड़कर बाहर निकाला और छत विछत लाश को बोरे मे भरकर वहां से धीरे-धीरे करके भाग निकले। घटना के लगभग 8 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना स्थल से महज लगभग 500 मीटर की दूरी पर मौजूद निरसा थाने की पुलिस वहां नहीं पहुंचती है और नहीं ई सी एल कोलयरी प्रबंधन की कोई अधिकारी नहीं उक्त आउटसोर्सिंग प्रबंधन की कोई अधिकारी इस घटना के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए वहां पहुंचते हैं हालांकि एक तरफ जहां लोग कोयले से दबे हुए लाश को निकालने का प्रयास कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ आउटसोर्सिंग कंपनी अपना कोयला खनन करने में लगी हुई थी घटना अति संवेदनशील था पर उसकी शुद् लेने के लिए ना तो ई सी एल प्रबंधन वहां दिखा न हीं उक्त कोलयरी में आउटसोर्सिंग का कार्य कर रहे कंपनी प्रबंधन और ना ही निरासा पुलिस हालांकि इन आउटसोर्सिंग कंपनियों में चल रहे
अवैध खनन पर जाने से रोकने के लिए इसकी जिम्मेदारी वहां की पुलिस ई सी एल सुरक्षा टीम तथा सीआईएसएफ की है पर को भी इन चीजों से कोई मतलब नहीं रखता है और हादसे होते रहते हैं लोग दबते रहते हैं लाशें गिरती रहती हैं l मौके पर पहुंचे झामुमो के धनबाद जिला अध्यक्ष लखी सोरेन में बताया कि घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी शिकायत वह ई सी एल प्रबंधन से करेंगे और संभावित मुआवजे की बात को लेकर भी ई सी एल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग प्रबंधन से वार्ता की जाएगी ।




