जमशेदपुर : आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आंध्रप्रदेश के लोकप्रिय जनसेना पार्टी के सुप्रीमो पवन कल्याण जोहार जनसेवक पार्टी के साथ झारखंड में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इसे लेकर JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जेएसपी के झारखंड प्रभारी डॉ जयराम दास ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों आयोजित एक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दोनों पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करते हुए झारखंड में 35 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी झारखंड के अलावा छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने का तैयारी कर रही है।जनसेना पार्टी जिस तरह आंध्रप्रदेश में काफी कम समय में लोकप्रियता के साथ बेहतर परिणाम हासिल की है और वर्तमान में सुप्रीमो पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री के पद पर काबिज है। ऐसे में उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आगामी 2029 के चुनाव में झारखंड में भी अपने मुद्दों के साथ बेहतर सीटे हासिल करेगी।





