जमशेदपुर :जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा मंगलवार को बिरसानगर संडे मार्केट के समीप आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। अक्षेस के सिटी मैनेजर ज्योति पुंज और अन्य अधिकारियों के मौजूदगी में दो साड़ों को रेस्क्यू कर टाटानगर गौशाला में भेजा गया।
इस अभियान को लेकर सिटी मैनेजर ने जानकारी दी कि, शहर में हुई कुछ घटनाओं के बाद उपायुक्त के निर्देश पर एक कमिटी का गठन किया गया। जिनके द्वारा किए गए सर्वे में शहर के विभिन्न चौक चौराहों में कुल 45 गौ वंश पशुओं को चिन्हित किया गया। जिसे लेकर लगातार लगातार इन पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने का कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम पिछले दिनों साकची राम लीला मैदान के समीप और मंगलवार को बिरसानगर में अभियान चलाया गया। वैसे इन पशुओं को सुरक्षित तरीके से पकड़ने में काफी समय लगती है इस वजह से एक दिन में दो पशुओं को ही गोशाला भेजने की प्रक्रिया हो पा रही है।उन्होंने आशा व्यक्त की है कि जल्द ही शहर को आवारा अपशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा।




