Advertisements
Advertisement

रांची : राज्य की राजधानी रांची में भी इन दिनो हत्याओं की आए दिन घटनाएं घट रही है। आए दिन किसी न किसी मामले में घटनाएं और हत्याएं हो रही है। रांची के सुखदेव नगर थाने क्षेत्र में एक हृदय विदारक लोमहर्षक घटना घटीत हुई है। एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि उमेश लकड़ा नाम के बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. मृतक इंद्रपुरी के रोड नंबर छह में स्थित अपने आवास में अकेले रहता था।
मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को सुखदेव नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पूरे मामले में पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए गंभीरता से जांच में जुट कर छानबीन कर रही है।





