
रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला समेत राज्य के सात जिलों के जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण तेजी से युद्ध स्तर पर कराया जाएगा। झारखंड में इन दिनों निर्माण का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। सर्वे के बाद इन सड़कों का चयन किया गया है। इसमें चतरा, दुमका, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, पलामू और सरायकेला-खरसावां जिले की सड़कों का चयन किया गया है। इन सड़कों का निर्माण पीएम जन मन योजना के तहत कराया जाएगा और इसे झारखंड स्टेट रुरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी के माध्यम से बनाया जाएगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण की स्वीकृति दी जा रही है।
अब तक इन सड़कों का चयन किया गया है, वहीं शेष जिलों में सड़क निर्माण के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सड़कों का चयन इस माह के अंत तक कर लिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।





