
जमशेदपुर के बारीडीह गुरुद्वारा का प्रधान का मामला थमने का नाम नही ले रहा है।पिछले महीने प्रधान पद के लिए आए दो उम्मीदवारों को कमिटी द्वारा निरस्त करने के बावजूद अवतार सिंह सोखी को पिछले दिनों प्रधान घोषित किए जाने का उम्मीदवार कुलदीप सिंह ने आपत्ति जताते हुए उपायुक्त और एसएसपी से शिकायत की है। इसे लेकर कुलदीप सिंह ने पत्रकारों को बताया की बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान के लिए अवतार सिंह सोखी व खुद कुलदीप सिंह उम्मीदवार के लिए नामित थे। लेकिन 22 जून 2024 को सी जी पी सी के प्रधान भगवान सिंह ने आम सभा बुलाकर दोनो के उम्मीदवारी को निरस्त कर दिया गया और कहा गया था दोनो उम्मीदवार संयुक्त रूप से किसी और को नामित करे जिस पर उन्होंने सहमति जताई। लेकिन अब कुलदीप सिंह का आरोप है की पिछले दिनों भगवान सिंह की गैर मौजूदगी में चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, प्रभारी प्रधान नरेंद्र पाल सिंह भाटिया और महासचिव अमरजीत सिंह एवम अन्य ने उन्हें बिना जानकारी दिए अवतार सिंह सोखी को प्रधान घोषित कर दिया जो पूर्ण रुप से अवैध है, अस्वैधानिक है, आम सभा का अपमान है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया है की वे एससीएसटी से आते है और सोखी शैलेंद्र सिंह के करीबी है इस लिए एक साजिश के तहत उम्मीदवारी और प्रधान बनाने से दरकिनार किया गया है उन्होंने उपायुक्त और एसएसपी को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत करते हुए कमिटी के निर्णय को निरस्त कर बीच का रास्ता निकालने की मांग की है।




