
रांची: चुनाव की आहट और विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही माननीय से लेकर आला अधिकारी तक अपनी-अपनी विभागों में औचक निरीक्षण अभियान ,इस कदर तेज कर दिए हैं, जैसे वर्षों का काम दो-माह मे ही कर देना है। तीसरी बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की शपथ ग्रहण और माननीय के नए विभाग बंटवारे के बाद से सभी माननीय अपने-अपने नए विभागों में काफी कुछ, कर गुजरने और दिखाने के लिए लगातार अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चला रहे हैं। वहीं आम जनता में इसे लेकर खासे तरह-तरह के चर्चाएं की जा रही है, लोगों का मानना है कि चुनाव नजदीक है साहब,कहीं माल बटोरों अभियान तो नहीं चल रहे हैं।
चौकीय नहीं जनाब चुनाव की आहट, बहुत कुछ,आहट दे रही है ,आने वाला वक्त बहुत कुछ कहेगा और दिखाएगा । माननीय अपने-अपने विभागों में अब वर्षों के काम कुछ महीनो में निपटा कर, माल बटोरों अभियान में लगे हुए हैं । ऐसी चर्चाएं खुलेआम सभी चौक चौराहे पर होने लगी है। खैर जो भी हो, ए तो वक्त वक्त की बात है। लेकिन जनता चर्चाओं के अनुसार सब कुछ समझ रही है।




