Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर आठ मोची बस्ती के सुभाष कॉलोनी में जिले के एसडीओ पारुल सिंह ने एक घर में छापामारी कर लगभग 12 किलो गांजा बरामद की है। छापामारी के बारे में एस डी ओ में बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि मनीष कुमार नामक युवक गांजा खरीद बिक्री का कार्य करता है। इसके बाद सूचना की सत्यता के बाद गुरुवार को वे स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके घर में दबिश दी।जहां एक कमरे की तलाशी लेने पर थैले में छुपा कर लगभग 12 किलो गांजा रखा हुआ था।
वही एक दराज में नगद पाई गई इसके बाद पुलिस ने नगद और गांजा को बरामद कर लिया है। वही तस्करी करने वाले मनीष कुमार फरार है। जिसे लेकर उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वही फरार मनीष की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है।
Advertisement




