Advertisements

Advertisement
देवघर : देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना क्षेत्र के बाबा कुटिया रोड हंसकूप के समीप एक पुरानी तीन मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही देवघर उपायुक्त विशाल सागर, एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।एनडीआरएफ की टीम ध्वस्त इमारत से दबे लोगों को निकालने में जुटी है। जिला प्रशासन ने कई डॉक्टर और एंबुलेंस की टीम को भी तैनात कर दिया है। अभी तक एक महिला और तीन बच्चों सहित चार लोगों को बचाया गया है, और गंभीर रूप से घायल महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर गोड्डा लोकसभा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और विधायक नारायण दास भी मौके पर पहुंचे और हादसे पर दुख जताया। राहत कार्य तेजी से जारी है।





