
जमशेदपुर : झारखण्ड सहित अनेक राज्यों मे आज भी गरीबी और भूखमरी के कारण बच्चों की मौत हो रहीं है | उक्त बातें रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा ने साऊथ पार्क चिन्मया विद्यालय मे उस वक्त कहीं ज़ब स्कूल के बच्चों ने ईंन्ट्रैक्ट क्लब के माध्यम से गरीब बच्चों के लिए अपना एक दिन नाश्ता दान मे दिया | मनोज मिश्रा ने बताया कि चिन्मया स्कूल हर माह गरीब बच्चों को पौष्टीक भोजन उपलब्ध करा कर समाज को प्रेरित कर रहा है | नाश्ता प्राप्त करने पहुंची रोटी बैंक की टीम ने सभी प्राप्त नाश्ता को मेरिन ड्राइव स्थित भाटिया बस्ती उत्क्रमित मध्य विधालय के जरुरतमंद बच्चों के बीच वितरित किया | इस अवसर पर चिन्मया विधालय की टीचर अन्नपूर्णा साह ने कहा कि स्कूल अपने बच्चों को शेयरिंग और केयरिंग का महत्व समझाना चाहती है. ताकि समाज के उपेक्षित वर्गो के बीच अनाज शेयर करते हुए उनका केयर भी किया जा सके।
कार्यक्रम मे रमन जी, आर शैलजा एवं रोशनी ने बताया कि चिन्मया स्कूल कई वर्षो से रोटी बैंक के साथ जुड़ कर गरीब बच्चों के लिए हर माह पौष्टीक भोजन क़ी व्यवस्था करता आ रहा है। आज के कार्यक्रम मे मनोज मिश्रा के साथ, अनीमा दास, सुभश्री दत्ता, देवशीष दास मुख्य रूप से शामिल थे।






