
रांची: राजधानी रांची में अपराधियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे अब पुलिस अफसरों के साथ भी बिना डरे आपराधिक वारदात कर रहे हैं। बुधवार को, अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित डीएसपी सरिता मुर्मू के साथ एक घटना में दो अपराधी ने सोने की चेन छीन ली। डीएसपी ने कोतवाली थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है।सरिता मुर्मू ने अपने आवेदन में बताया कि वह कचहरी चौक पहुंचीं थीं, जहां अपराधी उनके पास आकर उनकी चेन छीन ली और फिर धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि अपराधी को 48 घंटे के भीतर पकड़ लिए जाएंगे।
रांची में चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसके लिए पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के खिलाफ कठोर कार्रवाई का ऐलान किया है। पिछले 6 महीने में कई लोगों को चेन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अपराधियों की हिम्मत अब भी टूटने का नाम नहीं ले रही है, उनके हौसले बुलंद है।






