
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डन चोरी के मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने में आया है। कि सिर्फ दो घरों में ही नहीं अन्य दो और घरों में भी चोरों ने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। इसकी जानकारी विजय गार्डन कमेटी को तब हुई जब शाम में चोरी की घटना का निंदा करते हुए नॉर्थ जोन विजय गार्डन कमेटी की ओर से एक बैठक क्लब हाउस में रखी गई थी।तब जानकारी प्राप्त हुई की इन दो घरों में चोरी के अलावा दो और घरों में भी चोरी का प्रयास किया था।सीसीटीवी में कैद फुटेज के अनुसार चोरों की संख्या चार थी। इन लोगो ने सबसे पहले डुप्लेक्स नंबर 422 में दरवाजा तोड़कर घुसे,लेकिन वह घर पूरी तरह से खाली था।वहां से निकलने के बाद वे लोग एक से डेढ़ बजे के लगभग 542 नम्बर डुप्लेक्स में जा पहुंचे।
यहां इन लोगों का मनोबल इतना बढ़ हुआ था कि सभी सबसे पहले घर का कॉल बेल बजाया। इसी बीच घर में मौजूद गृह स्वामी जग गए और बाहर निकले तो देखा कि 4 अनजान लोग बाहर खड़े हैं।जिनका विरोध करने पर सभी भाग खड़े खड़े हुए। उसके बाद ही उन सभी ने 509 और 523 में 3 से 4 बजे बीच घटना को अंजाम देखकर चलते बने। इसे लेकर एक बार फिर विजया गार्डन के वासी भय के साए में रात बिताने के लिए मजबूर हो गए हैं।






