
जमशेदपुर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एल. बी. एस. एम.महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । मौके पर प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने विद्यार्थियों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तंबाकू युवाओं को अंदर से खोखला कर रही है। हमें तंबाकू से होने वाली हानिकारक एवं भयानक बीमारियों के बारे में जानना चाहिए तथा समाज को भी जागरूक करना चाहिए। यह कार्यक्रम तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध हेतु शपथ दिलाई गई और साथ ही रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में डॉ. डी. के. मित्रा, प्रो. पुरषोत्तम प्रसाद, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव,प्रो. विनोद कुमार, प्रो. अरविंद पंडित, प्रो. रितु, डॉ. सुष्मिता धारा, प्रो. संतोष राम,डॉ. संचिता भुई सेन , डॉ. मौसूमी पॉल, डॉ. संतोष कुमार , प्रो. मोहन साहु , डॉ. प्रशांत , डॉ. रानी,
प्रो. प्रमिला किस्कू, श्री सौरभ वर्मा, प्रो. अनिमेष बख़्शी तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी श्रीमती पुनिता मिश्रा, श्री हरिहर टुडू, श्री रामप्रवेश, श्री मिहिर डे, श्री विनय कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र – छात्राए उपस्थित थे।





