
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर पे गोल्ड और सिल्वर पर मेकिंग चार्ज पर भारी डिस्काउंट दी जा रही है। जिससे ग्राहकों की भीड़ लगी हुई है।भारतीय पर्वों में अक्षय तृतीया पर्व का एक अलग विशेष ही महत्व है। इस मुहूर्त को बेहद खास शुभ माना जाता है। किसी भी नए काम की शुरुआत से लेकर महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी व शादी विवाह जैसे काम भी इस दिन बिना किसी शंका संकोच के नि:संदेह रूप से किए जाते हैं।यह अक्षय तृतीया का पर्व हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन के अवसर पर प्रतिवर्ष मुकेश ज्वेलर्स एंड संस में अपने ग्राहकों को भारी छूट दी जाती है । जिससे ग्राहकों में एक खास उत्साह देखा जाता है, और ग्राहकों की रुख मुकेश ज्वेलर्स की ओर रहती है।




