
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के भक्ति नगर स्थित कंपनी क्वार्टर में ग्रिल चोरी करते चोर को रंगे हाथ पकड़ने का दौरान गृह स्वामी के घायल होने का मामला सामने आया है। घटना दिन के 2:00 बजे की है। जब कंपनी क्वार्टर L4/ 65 के रहने वाले हेमंत नाग बाजार गया हुआ था।इसी दौरान को आस पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि उसके घर में तीन चार युवक घुस आए हैं,और ग्रिल को तोड़ के ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद वह घर पहुंचा तो देखा कि विकास कुमार मुखिया नामक चोर अपने दो-तीन साथियों के साथ ग्रिल को तोड़ रहा है। इसके बाद उसने उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें तीन लोग भाग गए और विकास कुमार धड़ दबोचा गया।इस बीच दोनों के बीच उठा पटक में हेमत नाग घायल हो गया।
जिसकी सूचना पर बर्मामाइंस थाना के पुलिस पहुंची और चोर विकास को अपने साथ ले गई।वहीं घायल हेमंत का इलाज एमजीएम अस्पताल में कराया गया है।




