Advertisements
रांची: न्याय शास्त्र लॉ फर्म की ओर से रांची के कांके प्रखंड के चेरी – मनातु गाँव में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को कानूनी सहायता प्रदान की गई तथा उन्हें जो भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है उसके निदान हेतु जानकारी भी दी गई।
Advertisement

इस मौके पर न्याय शास्त्र की ओर से झारखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अमित राज एवं श्री सौरभ सिंह, रांची व्यवहार न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती जूही चौधरी तथा वॉलिंटियर के रूप मे कुमार अक्ष उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे चेरी गाँव की समाजसेवी श्रीमती सुनिता जी का योगदान रहा।






