जमशेदपुर : नशे के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सिदगोड़ा पुलिस ने अमृतसर में एनडीपीएस में 3 वर्ष तक जेल में रहे अपराधी को डेढ़ लाख मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है. यह घटना बीते दोपहर 3:00 बजे के लगभग की है जब गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोरा पुलिस ने बारिडीह चौक के पास घेराबंदी की. इसी बीच एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में विचरण करते देखा गया.

जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर उसके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर उसमें से गांजा बारामद हुई, पूछताछ में उसने अपने नाम पिंकू कर्मकार उर्फ़ पूसा और परसुडीह का रहने वाला बताया. उसने यह भी बताया कि वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में पंजाब के अमृतसर में नशीला पदार्थ के बिक्री करने का आरोप में 3 साल तक जेल में था दो माह पूर्व वह छूटा और जमशेदपुर पहुंचकर गांजा बिक्री करना शुरू किया इसी क्रम में वह गांजा लेकर बारिडीह और उसके आसपास के क्षेत्र में बिक्री करने का प्रयास कर रहा था. सीटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बरामद गांजा का बाजार मूल्य डेढ़ लाख रुपया है. पुलिस यह भी प्रयास कर रही है कि उसके साथ कौन-कौन है और कहां से वह खरीद कर लाता है ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके. फिलहाल आवश्यक पूछताछ के बाद उसे नाययिक हिरासत में भेज दिया गया.




