सरायकेला:आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व की कमेटी आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 395 करोड़ की पेयजल आपूर्ति योजना एवं 255 करोड़ की सिवेज सिस्टम योजना के मामले में विफल साबित हुआ. विदित हो कि आदित्यपुर नगर निगम के पिछली कमेटी बहुत से सराहनीय कार्य किया लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा 23 फरवरी 2019 को पेयजल आपूर्ति योजना के किये गये शिलान्यास जिसे 3 दिसंबर 2021 तक पूरा कर लेना था, इसी तरह आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 255 करोड़ की सिवेज योजना के लिए 23 नवंबर 2017 को एग्रीमेंट हुआ जिसे ढाई वर्ष में पूरा करना था लेकिन दुर्भाग्य बस दोनों ही महत्वपूर्ण योजना पिछले नगर निगम के कमेटी द्वारा पूरा नहीं किया जा सका.
बल्कि पिछले कमेटी के द्वारा अपने पूरे कार्यकाल में वन विभाग से दोनों ही योजना के लिए जमीन सम्बंधि अनापत्ति तक प्राप्त करने में विफल रहे. इसलिए दोनों ही वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू नहीं हो सका. जनता के भारी परेशानी को देखते हुए जन कल्याण मोर्चा को माननीय झारखंड उच्च न्यायालय में 2023 में जनहित याचिका दायर करना पड़ा उसके बाद नगर निगम एवं सरकार हरकत में आई एवं वन विभाग को अनापत्ति देना पड़ा तब जाकर सीतारामपुर डैम में 30 एमएलडी का और सापड़ा में 60 एमएलडी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू हुआ है जबकि अभी भी हाई टेंशन तार ले जाने का मामला वन विभाग में अंतिम प्रक्रिया में पड़ा हुआ है.

सबसे आश्चर्य की बात है की सिवेज सिस्टम में पांच पंपिंग स्टेशन बनाना एवं मेन पाइपलाइन को बनाने का तो टेंडर हुआ लेकिन घर-घर से सिवेज को किस तरह मेन पाइप में ले जाया जाए इसकी कोई योजना नगर विकास विभाग के द्वारा नहीं बनाया गया, इसलिए 10 दिनों बाद नई नगर निगम के कमेटी के लिए यह चुनौती बड़ा कार्य होगा. जनकल्याण मोर्चा को उम्मीद है की आदित्यपुर नगर निगम की नई कमेटी के गठन के बाद चुने हुए मेयर उपमेयर एवं पार्षद गण दलगत राजनीति से अलग होकर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के तमाम जनता के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित ढंग से काम करेंगे. जनकल्याण मोर्चा आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के तमाम लोगों से आग्रह करता है की वोट जरूर करें एवं अच्छे एवं सामाजिक लोगों को चुने ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके. ओम प्रकाश, अधिवक्ता, अध्यक्ष, जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर,एवं jllado.एवं मुख्य संरक्षक आदित्यपुर अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया।




