रांची: देहरादून में घटित घटना ने अपराध जगत के रिश्ते में उठे जमीन विवाद हत्या प्रकरण ने अपराध जगत को हिला कर रख दिया है। खून का रिश्ता जमीन के आगे फीका पड़ गया। खून के रिश्ते ने ,हीं खून कर दिया। बड़े भाई की छोटे भाई द्वारा कत्ल की कहानी ने एक बार अपराध जगत में हड़कंप मचाकर रख दिया है। देहरादून में जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की हत्या ने अपराध जगत को चौंका दिया था, पुलिस के सामने विक्रम शर्मा के छोटे भाई अरविंद शर्मा ने आत्मसमर्पण कर वारदात के पीछे पारिवारिक, एवं जमीन विवाद हत्या का मुख्य कारण बताया है।
विक्रम शर्मा अपराध जगत का बड़ा नाम माना जाता था। उसका प्रभाव इतना व्यापक था कि सामान्य व्यक्ति तो दूर, कई बड़े लोग भी उससे दूरी बनाकर रखते थे। खुलेआम गोलियां चलाकर हत्या कर देना उसके लिए आसान काम था। इसी वजह से शुरू से ही आशंका जताई जा रही थी कि भीतर की जानकारी रखने वाला ही इस तरह की घटना का अंजाम दे सकता है। जांच में सामने आया है कि संपत्ति विवाद ने दोनों भाइयों के संबंधों में दरार पैदा कर दी थी। वर्षों पहले एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की हत्या के बाद उसकी पत्नी से ही विक्रम शर्मा ने अपने छोटे भाई अरविंद शर्मा की शादी करवाई थी।

हालांकि संपत्ति कानूनी रूप से अरविंद के नाम थी, पर नियंत्रण बड़े भाई के पास था। समय के साथ यह स्थिति अरविंद को अस्वीकार्य लगने लगी। बताया जा रहा है कि 2025 से ही योजना बनाई जा रही थी। जमशेदपुर से युवकों को उत्तराखंड भेजा गया। किराए के वाहन लिए गए और विक्रम शर्मा की दिनचर्या पर नजर रखी गई। जिम से बाहर निकलते समय उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमला इतना तेज था कि उसे बचाव का अवसर भी नहीं मिला। देहरादून में रहने के बावजूद इस घटना के तार जमशेदपुर से जुड़े मिले। सीसीटीवी और गिरफ्तारी के बाद पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हुआ। एक समय इलाके में दहशत का पर्याय रहा व्यक्ति अंततः अपने ही घर की कलह का शिकार बन गया।




