Advertisements
रांची : दुमका नगर थाना क्षेत्र के बीर कुंवर सिंह चौक के पास गांधी मैदान जाने के रास्ते सदर इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे महिला और एक लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों माँ बेटी बताई जा रही है। शव को देख कर प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना की पुलिस और सदर एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जाँच सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में की जा रही है फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से पहरेज कर रही है।
Advertisement




