
जमशेदपुर : झारखंड के विद्युत विभाग इन दिनों कई तरह के लेकर चर्चाओं में रह रही है। कभी झूलते तारों से हो रही घटनाओं को लेकर तो कभी कंपनी मालिकों यहां छापरी को लेकर सहित कई घटनाओं को लेकर चर्चाओं में रह रहा है । कभी मवेशी मर रही है, बिजली से सटकर तो, कभी हाथियों की झूलते तारों से मौत हो रही। एक और बड़ी घटना जमशेदपुर मे होते-होते बची। फिलहाल दो भाई करंट लगने से घायल हो गए हैं, और इलाजरत हैं। ताजा घटना जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मानगो के शांकोसाई रोड नंबर 1 के भीकू पथ में बेकार पड़े लोहे के पोल में बिजली का करंट आ जाने से प्रभात प्रामाणिक और नवीन प्रमाणिक दो भाई घायल हो गए है। लोहे के पोल के बगल वाले मकान में रहने वाली रीना साहू ने बताया कि उनके चापाकल में भी करंट का झटका आ रहा है। जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। बिजली विभाग को कई बार इसके लिए जानकारी दी गई शिकायत की गई परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है । वर्षों से पड़े बेकार बिजली के लोहे का पोल हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार आवेदन दिया पर कार्रवाई नहीं हुई । शायद विभाग कोई बड़ी घटना घटने का इंतजार कर रहा है , या घटना के बाद ही कार्रवाई करेगा या कार्रवाई करता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
इस पूरे मामले को लेकर विकास सिंह स्थानीय लोगो एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इसे ठीक करवाने में लगे हुए हैं।




