Advertisements
रांची : सिमडेगा में एक बार फिर रफ्तार का कहर नजर आया। दो अलग अलग सड़क हादसे में यहां दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना केरसई थाना क्षेत्र के वनदुर्गा रोड में घटी। बताया गया कि केशलपुर निवासी मिलेक्शन केरकेट्टा अपने रिश्तेदार के घर केरसई गया था। वहां से बाइक से अपने घर लौट रहा था।
Advertisement

इसी दौरान वनदुर्गा के पास वह असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा रोड में घटी। बताया गया कि पालकोट सनईडीह निवासी रजत सोरेंग किसी काम से फ़ारसाबेड़ा आया था। बाइक से घर लौटने के दौरान तामड़ा रोड में जनता उच्च विद्यालय के पास इसका बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे इसकी मौत हो गई।
Advertisement




