

रांची: घटनाएं कब कहां किस रूप में घटित हो जाए कहा नहीं जा सकता। रांची में घटित आग लगी के घटना ने पूरे रांची को झकझोर कर रख दिया। रांची में उस वक्त चीख पुकार मच गई और भगदड़ जैसा माहौल हो गया, जब आग बुझाने वाली गाड़ियां सरपट रोड पर दौड़ते हुए घंटी बजाते हुए दौड़ते हुए डेली फल मार्केट की तरफ दौड़ने लगी। रांची के महात्मा गांधी मार्ग मेन रोड स्थित डेली मार्केट फल दुकानों में भयंकर आग, मंगलवार की रात लग गई। घटना में बताया जा रहा है कि लगभग 80 से अधिक दुकाने आग की चपेट में आकर खाक हो गए। आग लगने के बाद मार्केट में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने नल, बाल्टी और बर्तन से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु आग नहीं बुझी । अग्निशमन विभाग ने सूचना मिलती ही पहुंची और आग बुझाने लगी। इधर दुकानदारो में पाइप लेकर अपने-अपने तरफ बुझाने के लिए भी छीना झपटी होने लगी । जिसके बाद अग्निशमन विभाग ने अपने स्तर से मुस्तादी से आग पर काबू पाने के लिए का प्रयास करती रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार केरोसिन के संपर्क में आने के बाद आग और तेजी से आग फैलने की बातें कही जा रही है। जबकि कुछ लोग अगलगी का कारण शाॅर्ट सर्किट बता रहे हैं।हालांकि, अब तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर डेली मार्केट थाने की पुलिस भी पहुंची है.
इससे पूर्व भी 21 अप्रैल 2019 की सुबह लगभग 3 बजे डेली मार्केट सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई थी । इस अगलगी में करीब दर्जनभर दुकानें जलकर राख हो गई थी।वहीं रात हुई घटना में अबतक 80से अधिक दुकानें जलकर खाक होने की बातें बताई जा रही है। इस घटित घटना को लेकर प्रशासनिक सहित राजनीतिक दल के लोग भी पहुंचकर दुकानदारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर, सहयोग की भरोसा दे रहे हैं।




