चाईबासा। संवाददाता। हरि शर्मा। अब से शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती जायेगी। जिसको लेकर मंगलवार को नगरपरिषद सभागार में चक्रधरपुर नगरपरिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव व थाना प्रभारी चद्रशेखर कुमार की सयुंक्त अध्यक्षता में शहर के व्यवसायीयों व बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक किया। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बताया गया की अगामी 16 दिसंबर से शहर में ट्रैफिक नियम सख्ती से लागू किया जायेगा। जिसके लिए छोटी बडी सभी मालवाहक गाडिय़ों के लिए सुबह 8 बजे 
से लेकर सध्या 8 बजे तक नो एंट्री समय निर्धारित किया गया है।इस दौरान गाडियां शहर के बाटा रोड़,तम्बाकू पट्टी, पुराना रांची रोड़ में प्रवेश नहीं सकेंगे।नियम तोडऩे पर संबोधित वाहन मालिक व दुकानदार पर जुर्माना लगाया जायेगा।यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय व्यवसायी वर्ग के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई है।जिसका पालन को लेकर सभी लोगों ने अपनी सहमति जताई है।आने वाले दिनों से लोगों को इसका लाभ देखने को मिलेगा।




