
रांची : ईडी की कार्रवाई से राज्य के राजनीति माहौल गर्मता जा रहा है । सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारी डरे सहमे हुए हैं। राज्य के मंत्री से लेकर अधिकारी तक ईडी के रडार पर हैं। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर छठा बार समन मिलने से राज्य के राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। ईडी द्वारा पत्र लिखकर डीजीपी से पुलिस बल की मांग की गई है। ईडी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक दरवाजा खटखटा चुके हैं। फिर भी ईडी द्वारा कार्रवाई जारी है। सभी की निगाहें अब 12 दिसंबर की ईडी की कार्रवाई पर टिकी हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी दफ्तर जा सकते हैं या नहीं जा सकते हैं ।इस पर समाचार लिखे जाने तक संशय बरकरार है। क्यों कि मुख्यमंत्री आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार योजना कार्यक्रम में जाने की प्रबल संभावनाएं हैं। वही चर्चाओं के अनुसार ईडी मुख्यमंत्री को उपस्थित नहीं होने पर हाईकोर्ट में वारंट के लिए प्रे कर सकती है। जिसको लेकर राज्य के राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी की निगाहें ईडी की कार्रवाई पर टिकी है। क्या चुनाव से पहले ईडी करेगी बड़ी कार्रवाई! यह राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों सहित चौक चौराहे पर चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
Share this post




