जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने NH 33 पारडीह से 300 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिला पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार तहत की गई है। गिरफ्तारी को लेकर dysp पटमदा वचनदेव कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते शाम गुप्त सूचना मिली कि पारडीह सिटी इन होटल के समीप लिंक रोड में एक व्यक्ति घूम घूम कर गांजा की बिक्री कर रहा है।

जिसके बाद एक टीम गठित कर वहां छापामारी की गई जहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 300 ग्राम गांजा और 1700 रुपया बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मंटू सिंह मानगो किमरूम बस्ती का रहने वाला बताया। उसने यह भी जानकारी दी कि वह उड़ीसा मयूरभंज से 9 हजार रुपए किलो गांजा खरीद कर लाता था और जमशेदपुर में पुड़िया बनाकर बिक्री करता था। Dysp ने बताया कि आरोपी 2017 से इस धंधे में संलिप्त है और NDPS मामले में कई बार जेल जा चुका है और छठवीं बार उसे जेल भेजा जा रहा है।





