रामगढ़ : रामगढ़ जिला के बासल थाना क्षेत्र के लेम महली टोला में दिल दहलाने वाली एक घटना घटी है, एक पत्नी ने अपने पति को कुल्हाड़ी से मारकर की है हत्या। हत्या का मुख्य कारण रहा शराब,शराब के नशे में लगातार पति के द्वारा अपने पत्नी को चार सालों से लगातार प्रताड़ित करते आ रहा था, पत्नी अपने पति से परेशान होकर अपने मायके रहने के लिए चली गई थी।
मृतक का ससुराल पिथोरिया के दुबलिया में था, मृतक की पत्नी अपने मायके में ही अक्सर रहा करती थी, 4 सालों से मृतक अशोक उरांव के द्वारा अपनी पत्नी किरण को शराब के नशे में मारपीट कर हमेशा प्रताड़ित किया करता था, मृतक अपने पीछे तीन बच्चे को छोड़कर गया है, आज शराब के नशे में मृतक अशोक उरांव अपने पत्नी किरण उराव को पत्थर और हथौड़ी से मारने का कोशिश भी किया है, मृतक के पत्नी किरण के द्वारा अपने आप को बचाने का भी काफी कोशिश की है।

अपने आप को बचाने के दरमियान किरण की नजर एक कुल्हाड़ी पर पड़ती है और उस कुल्हाड़ी से अपने पति पर वार कर देती है, कुल्हाड़ी के वार से पति पूरी तरीका से लहू लुहान होकर गिर जाता है, गिरने के बाद पति के ऊपर फिर से लगातार कुल्हाड़ी से वार की जाती है, जिस पति की घटना स्थल पर ही मौत हो जाती है,बासल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर थाने ले जाती है, और मृतक के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर भेज देती है, यह दिल दहलाने वाली घटना रामगढ़ जिला के बासल थाना क्षेत्र के लेम गाँव के महली टोला का है।





