Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : 29 को आएंगी महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जमशेदपुर और आदित्यपुर आगमन हो रहा है, लेकिन नगर निहम प्रशासन अभी से ही फुटपाथी दुकानदारों को हटाने में जुट गया है. निगम प्रशासन के द्वारा मंगलवार की शाम लाउडस्पीकर से दुकान हटाने की चेतावनी दी गई और बुधवार सुबह से ही निगम के लोग बुलडोजर लेकर दुकानों को हटाने में जुट गए.
Advertisement

स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि महामहिम के आने के दो दिन पूर्व वे लोग स्वेच्छा से दुकान हटाने वाले थे लेकिन 13 दिन पहले ही नगर निगम प्रशासन जबरन उनके दुकानों को तोडफ़ोड़ कर हटाने की कारवाई शुरू कर दी है जो हमारे रोजी रोटी पर सीधी लात मारने के समान है.
Advertisement




