जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब थाना में नवपदस्थापित 25वर्षीय महिला चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी फिर खुद भी आत्म हत्या कर ली। हत्या के बाद प्रेमी गणेश ने वीडियो के माध्यम से थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए बता रहा है कि ज्योति और उसके बीच 9 वर्षों से प्रेम संबंध है।
उसका चौकीदार बनना उसे पसंद नहीं था बावजूद उसने पद ग्रहण की वही थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू से संबंध होने के कारण उसने शारीरिक संबंध बनाया जिसकी जानकारी पिछले दिनों उसे हुई है इसलिए वह ज्योति की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या करने जा रहा है। जिसके बाद गणेश ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

हत्या और आत्महत्या को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि प्रेमी को ज्योतिका का चौकीदार बनना नागवार गुजर रहा था इस लिए वह उसे काम छोड़ देने के लिए दवाब दे रहा था जिसे इनकार करने पर प्रेमी ने पहले हत्या की फिर एक घंटे बाद खुद भी आत्म हत्या कर ली। वैसे थाना प्रभारी पर लगे आरोप और प्रेमी द्वारा पोस्ट की गई वीडियो संदेश की भी विभाग जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दोनों के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




