जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना पुलिस ने अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बनाते 3 अपराधियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि बीते शाम गुप्त सूचना मिली कि बागबेड़ा संजय नाला के समीप कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए है।

जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सूचना स्थल पर छायामारी की गई जहां से 3 अपराधियों को हिरासत में लिया गया जिनकी तलाशी लेने पर एक पिस्टल,दो जिंदा गोली और एक चापड़ जब्त की गई। पूछताछ में उन लोगों ने स्वीकार करते हुए जानकारी दी कि 14 दिसंबर को संजय नगर के रहने वाले निरंजन दास पर चापड़ से हमला कर घायल उनके द्वारा ही किया गया था। वहीं बिष्टुपुर खाऊ गली फायरिंग मामले में गिरफ्तार मोहम्मद वाजिद जुलाई माह में जेल जा चुका है और वापस आकर अपने साथियों के साथ एक बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।




